मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी लोक संस्कृति, अटूट आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सूर्यदेव की आराधना के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, आत्मअनुशासन और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देता है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने तथा आपसी एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।मुख्य सचिव ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे तथा देवभूमि उत्तराखण्ड विकास, समृद्धि और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
