मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय काशी बाई के निधन पर जताया शोक.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी श्रीमती काशी बाई के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और जीवन में दिए गए संस्कार हमेशा संतान के साथ रहते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन परिस्थिति का सामना करने का धैर्य और सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की।

Trending Now