सूबे के 150 स्कूलों में आज से शुरु हुई वर्चुअल क्लास की शुरुआत हो गई है । अब बिना मास्साब पढ़ रहे दूरदराज के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा ।
प्रदेशमें वर्चुअल क्लास की शुरूआत कर दी गयी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा से इसका शुभारंभकिया । इससे प्रदेश के एक लाख 90 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत 1200 स्कूलों को जोड़ा जाएगा।
योजनाके तहत फिलहाल 150 स्कूलों में इसकी शुरुआत कर दी गयीहै.... एक सप्ताह के अंदर 500 स्कूलों को जोड़ दिया जाएगा।इससे देहरादून में बैठकर पहाड़ के दूरदराज स्कूलों की स्थिति को लाइव देखा जासकेगा।
इससेशिक्षा गुणवत्ता में सुधार आएगा। साथ ही जिन स्कूलों में किसी विषय के शिक्षक नहींहैं... उन विषयों की कक्षाएं भी वर्चुअल क्लासरूम के जरिए नियमित रूप से संचालितकी जा सकेंगी। सीएम ने इस प्रोजेक्ट के जरिए कई स्कूल के बच्चों से जुड़कर सवालजवाब किए।

