मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक, ईऑफिस के सम्बन्ध में दी गई जानकारी.

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुयी कैबिनेट बैठक से पूर्व प्रदेश के मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आईटी आर.के. सुधांशु ने ईऑफिस के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर, 2020 तक सचिवालय के सभी अनुभागों को ईऑफिस प्रक्रिया से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर सचिवालय में प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था के साथ ही आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्रीगणों को इससे सम्बन्धित प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

Trending Now