Buddha Purnima Snan: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयघोष की गूंज.

बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए आज हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। जय मां गंगे के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा।  बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। हर हर गंगे के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Trending Now